World Continent Notes Hindi
विश्व के महाद्वीप (World Continent Notes Hindi) : विश्व के सात महाद्वीप ( 7 Continents ) एवं उनसे सम्बंधित तथ्य । महाद्वीप ( Continent ) – महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं।

Must Read These Article
- Rajasthan GK 4545 Question PDF रीट मुख्य परीक्षा व CET के लिए राजस्थान जीके 4545 प्रश्नोत्तर पीडीएफ़ ।
- Rajasthan Conservation Reserve in Hindi राजस्थान का 20वां कंजर्वेशन रिजर्व वाड़ाखेड़ा सिरोही । राजस्थान के सभी संरक्षित क्षेत्र की लिस्ट यहाँ से देखे ।
- RPSC 2nd Grade Teacher Exam Books List : सफलता प्राप्त करने के लिए इन पुस्तकों से करे तैयारी
- RSMSSB VDO Rajasthan GK Question PDF : ग्राम सेवक मुख्य परीक्षा के लिए राजस्थान जीके के 2525 प्रश्नोत्तर पीडीएफ़
- MS Excel Shortcut Keys : MS Office Excel Shortcut Key : एमएस एक्सेल शॉर्टकट की हिन्दी मे
विश्व में सात महाद्वीप हैं। जोकि निम्न हैं –
- एशिया ( Asia )
- अफ्रीका ( Africa )
- उत्तरी अमेरिका ( North America )
- दक्षिणी अमेरिका ( South America )
- अंटार्कटिका ( Antarctica )
- यूरोप ( Europe )
- ऑस्ट्रेलिया ( Australia )
World Continent Notes Hindi : एशिया महाद्वीप
एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है। एशिया के दक्षिण मे हिन्द महासागर, उत्तर मे आर्कटिक महासागर, पूर्व मे प्रशांत महागागर व पश्चिम मे यूराल पर्वत, केस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्य सागर एशिया ओर यूरोप की सीमा बनाता है।
एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
- विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
- यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।
- एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
- सबसे बड़ा देश – चीन
- सबसे छोटा देश – मालदीव
- सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट ( 8850 मी. )
- विश्व की सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर ( क्षेत्रफल 3,71,800 वर्ग किमी )
- विश्व की सबसे गहरी झील – बैकाल झील
- विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त – मैरियाना गर्त ( 11034 मी॰ )
- विश्व की छत – पामीर का पठार
World Continent Notes Hindi : अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका, विश्व के बाद का दूसरा बड़ा महाद्वीप है, यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं। यह महाद्वीप जिब्राल्टर जलसन्धि, भूमध्य सागर, स्वेज़ नहर, लाल सागर और अरब सागर द्वारा यूरेसिया से अलग है।
- Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 जिलेवार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करे आवेदन
- Indian Post GDS Recruitment 2023 ग्रामीण डाक सेवक के 12828 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें ।
- Rajasthan Board 10th Result 2023 राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट यहाँ से करें चेक ।
- REET Main Exam Level 2 Cut Off 2023 रीट लेवल 2 कट ऑफ मार्क्स । सभी विषयों की केटेगरी वाइज़ कट ऑफ यहाँ से चेक करें
- REET Mains Level 2 Result 2023 रीट मुख्य परीक्षा लेवल 2 रिजल्ट विषय वाइज़ यहाँ से करें चेक ।
अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
- विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।
- यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
- यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।
- अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है। यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
- हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
- सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
- सबसे छोटा देश – मेओटी
- सबसे लम्बी नदी – नील नदी
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो ( 5895 मी. )
- सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
- विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल – सहारा मरुस्थल
- सबसे बड़ा जलप्रपात – विक्टोरिया जल प्रपात
- विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान – किम्बरले
- विश्व की सबसे लम्बी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
- सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी – जायरे ( कांगो ) कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।
- यहाँ के देश नाइजीरिया को तेल ताड़ का देश भी कहा जाता है।
विश्व के महाद्वीप : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है, इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसके दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। बेरिंग जलसन्धि द्वारा यह महाद्वीप एशिया से अलग होता है।
उत्तरी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
- यह विश्व के 16.5% भाग पर फैला हुआ है।
- विश्व की कुल मक्का उत्पादन का आधा भाग यहीं पैदा होता है।
- ग्रेट लेक्स – सुपीरियर, मिसिगन, हयुरन,इरी, और ओंटोरियो झीलों का समूह
- सबसे बड़ा देश – कनाडा
- सबसे छोटा देश – सेंट-पियरे
- सबसे बड़ा द्वीप – ग्रीनलेंड
- सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली [ पुराना नाम – माउंट मैकिनले ] ( 6194 मी. )
- सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )
World Continent Notes Hindi : दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
- दक्षिण अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है।
- इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में फैला है।
- दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं।
- इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 11.80% है। इसका बहुत बड़ा भाग वनाच्छादित है।
- सबसे बड़ा देश – ब्राज़ील
- सबसे छोटा देश – फ़ॉकलैंड द्वीप
- सबसे लम्बी नदी – अमेज़न
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – आकोंकागुआ / आकोंकाग्वा / एकांकागुआ [ Aconcagua ] ( 6906 मी. )
- प्रेयरी – उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान
विश्व के महाद्वीप : अंटार्कटिका महाद्वीप
अंटार्कटिका संसार का पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक द्वारा किया गया था। पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है, वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे।
अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
- यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
- यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – विन्सन मैसिफ
World Continent Notes Hindi : यूरोप महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं।
यूरोप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
- यूरोप के पास संसार के क्षेत्रफल का 6.5% भाग है।
- यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि हैं।
- सबसे बड़ा देश – रूस
- सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी
- सबसे लम्बी नदी – वोल्गा
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एल्ब्रुश ( 5,642 मी. )
- सबसे बड़ी झील – लैडोगा
World Continent Notes Hindi : ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
- मकर वृत्त इसके मध्य से होकर गुजरता है।
- यह एकमात्र देश है, जोकि सम्पूर्ण महाद्वीप पर फैला है।
- ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत बड़े भाग में बहुत कम वर्षा होती है।
- सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया
- सबसे छोटा देश – नौरू
- सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – कोस्किउस्ज्को पर्वत / कोज़िअस्को पर्वत [ Mount Kosciuszko ] ( 2,228 मी. ) सबसे बड़ी झील – आयर झील
महाद्वीप के सम्पूर्ण हस्तलिखित नोट्स की 2 पीडीएफ का लिंक नीचे दिया गया है।
“दोस्तों यदि आपको हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई पोस्ट पसंद आई हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करना ।।। धन्यवाद”