VDO Mains Answer Key 2022
वीडीओ मुख्य परीक्षा की आन्सर की जारी । यहाँ से करें डाउनलोड (VDO Mains Answer Key 2022) : बोर्ड द्वारा दिनांक 09-07-2022 को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती (मुख्य परीक्षा ) – 2021, (परीक्षा कोड: 123 ) का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी / किन्हीं प्रश्न अथवा इसके / इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 15-07-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 17-07-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि ) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।

Must Read These Article
- SSC CHSL Exam Date 2023 एसएससी 10+2 टिएर 1 की परीक्षा तिथि घोषित । एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी ।
- RSMSSB Forester Physical Test 2023 राजस्थान वनपाल फिजिकल टेस्ट की परीक्षा तिथि घोषित ।
- Rajasthan CET 12th Level Answer Key 2023 राजस्थान सीईटी 12th लेवल आन्सर की जारी । यहाँ से डाउनलोड करें ।
- Rajasthan MPUAT Recruitment 2023 राजस्थान मे LDC, लैब असिस्टेंट, लाईब्रेरीयन के पदों पर भर्ती । ऑनलाइन आवेदन यहाँ से करें ।
- KVS Admit Card 2023 केन्द्रीय विद्यालयों मे TGT PGT सहित 13404 पदों के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी । ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः यह भी सूचित किया जाता है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें। इसका ध्यान अवश्य रखें।
RSMSSB VDO Main Answer Key PDF
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क रू. 100/- निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर जितने प्रश्नों पर आपत्तियाँ करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न रू 100/- की दर से देय शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जावेंगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल दिनांक 15-07-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 17-07-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022
अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक / लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा। परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे से अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा करावें ।
How to Download RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022
How to Download RSMSSB VDO Main Official Answer Key 2022 : राजस्थान वीडीओ मैंस ऑफिसियल आंसर की 2022 कैसे डाउनलोड करें। राजस्थान वीडीओ मैंस एग्जाम की ऑफिशल आंसर की कैसे डाउनलोड करें । राजस्थान वीडीओ मैंस भर्ती आंसर की 2022 जारी होने के बाद में राजस्थान वीडीओ मैंस आंसर की 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक व प्रोसेस नीचे बता रहे हैं जिसकी सहायता से आप राजस्थान वीडीओ मैंस आंसर की 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। वीडीओ मैंस भर्ती परीक्षा के पेपर और उसका पेपर सॉल्यूशन नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किए जा सकते है । नीचे ऑफिशियल आंसर की डाउनलोड करने का प्रोसेस बता रखा है।
- राजस्थान वीडीओ मैंस भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको न्यूज़ सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको RSMSSB VDO Main Answer Key 2022 डाउनलोड करनी है।
- आपके सामने राजस्थान वीडीओ मैंस आंसर की 2022 दिखाई देगी।
- आंसर की को डाउनलोड करने के बाद में अपनी आंसर की का मिलान कर ले।
Important Links
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 से संबंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम व व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन कर सकते है
RSMSSB VDO Mains Result 2022 | Click Here |
RSMSSB VDO Main Paper PDF 2022 | Click Here |
RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022 | Click Here |
VDO Mains Answer Key Press Note | Click Here |
RSMSSB VDO Main Exam Date 2022 Notification | Click Here |
RSMSSB VDO Mains Exam Guideline 2022 | Click Here |
RSMSSB VDO Mains Admit Card 2022 Download Link | Click Here |
Offical Website | Click Here |
Home | Click Here |