RPSC 2nd Grade Science Syllabus in Hindi 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2nd ग्रेड साइंस टीचर भर्ती 2025 के लिए विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। आरपीएससी सेकंड ग्रेड साइंस टीचर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए RPSC 2nd Grade Science Syllabus 2025 के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस 2025 के बारें में पूरी जानकारी दे रहे है ।
RPSC 2nd Grade Science Syllabus in Hindi 2025: Exam Pattern
आरपीएससी सेकंड ग्रेड साइंस सिलेबस इन हिन्दी 2025 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे । प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है । यानि 300 अंकों का पेपर होगा ।
- कुल अंक: 300 अंक
- प्रश्नों की संख्या: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
- प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे: (i) संबंधित विषय सामग्री पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर का ज्ञान। (ii) संबंधित विषय सामग्री पर स्नातक स्तर का ज्ञान। (iii) संबंधित विषय के शिक्षण विधियां।
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर विज्ञान सिलेबस 2025
1. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर विषयवस्तु का ज्ञान
(i) कोशिका एवं आणविक जीवविज्ञान (Cell and Molecular Biology)
- कोशिका व कोशिकांगों की संरचना एवं कार्य
- न्यूक्लिक अम्ल (डीएनए एवं आरएनए)
- केंद्रीय मत (Central Dogma)
- प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा की संरचना एवं कार्य
(ii) अनुवांशिकी (Genetics)
- मेंडल का कार्य एवं मेंडलवाद
- रक्त समूह, Rh फैक्टर एवं आनुवंशिक विकार
(iii) वर्गीकरण (Taxonomy)
- पाँच जगत प्रणाली
- प्राणी जगत (प्रोटोजोआ से लेकर कॉर्डेटा तक) व पादप समूह (शैवाल से लेकर सपुष्पक पौधे तक) का वर्गीकरण एवं विशेषताएँ
(iv) पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण जीवविज्ञान (Ecology and Environmental Biology)
- खाद्य शृंखला, खाद्य जाल एवं पारिस्थितिक पिरामिड
- प्रदूषण (वायु, जल, मृदा, ध्वनि)
- वन्यजीव संरक्षण, संकटग्रस्त प्रजातियाँ, अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान (विशेष रूप से राजस्थान के संदर्भ में)
(v) जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)
- पुनः संयोजक डीएनए प्रौद्योगिकी, जीन क्लोनिंग, क्लोनिंग वाहक
- डीएनए प्रवर्धन एवं पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन
(vi) सूक्ष्मजीव विज्ञान (Microbiology)
- यूकैरीयोटा, प्रोकैरियोटा
- विषाणु, जीवाणु, माइकोप्लाज्मा, लाइकेन
(vii) पादप आकारिकी एवं शरीर रचना (Plant Morphology and Anatomy)
- पादप ऊतक के प्रकार
- एकबीजपत्री एवं द्विबीजपत्री पौधों की मूल, तना एवं पत्ती की संरचना
- फूल की संरचना एवं पुष्पक्रम के प्रकार
(viii) जल संबंधी क्रियाएँ (Water Relation)
- जल की भौतिक एवं रासायनिक विशेषताएँ
- परासरण, प्लास्मोलाइसिस, जल विभव, जल अवशोषण एवं आरोही प्रवाह
(ix) प्रकाशसंश्लेषण एवं श्वसन (Photosynthesis and Respiration)
- प्रकाशसंश्लेषण में वर्णक, प्रकाश क्रिया, अंधकार क्रिया (C3 चक्र)
- जीवाणु प्रकाशसंश्लेषण एवं रासायनिक संश्लेषण
- श्वसन के प्रकार, ग्लाइकोलिसिस, क्रेब्स चक्र, किण्वन
(x) एन्जाइम (Enzymes)
- संरचना, वर्गीकरण, कार्य विधि एवं प्रभाव डालने वाले कारक
(xi) पादप वृद्धि एवं विकास (Plant Growth and Development)
- विभेदन, पुनर्विभेदन एवं पुनर्निर्माण
- पादप वृद्धि नियामकों की संरचना, खोज एवं कार्य
(xii) प्राणी विकासात्मक जीवविज्ञान (Animal Developmental Biology)
- युग्मकजनन, निषेचन, खंडन, गेस्ट्रुलेशन, अंगजनन
(xiii) विकासवाद (Evolution)
- लैमार्कवाद, डार्विनवाद, प्राकृतिक वरण, अनुकूलन
- नियो-डार्विनवाद एवं नियो-लैमार्कवाद
(xiv) मानव शरीर रचना एवं क्रियाविज्ञान (Human Anatomy and Physiology)
- मानव ऊतक, पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, श्वसन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, तंत्रिका तंत्र
(xv) मानव स्वास्थ्य (Human Health)
- पोषण, सामान्य रोग, टीकाकरण, प्रतिरक्षा, ऊतक एवं अंग प्रत्यारोपण, जैव उपचार तकनीक
इसे भी देखे: RPSC 2nd Grade SST Syllabus in Hindi 2025: सेकंड ग्रेड टीचर सामाजिक विज्ञान का नया सिलेबस हिंदी में यहाँ से देखे
RPSC 2nd Grade Science Teacher Syllabus in Hindi 2025
2. स्नातक स्तर पर विषयवस्तु का ज्ञान
(i) कोशिका एवं आणविक जीवविज्ञान (Cell and Molecular Biology)
- कोशिका चक्र, समसूत्री एवं अर्द्धसूत्री विभाजन
- गुणसूत्र संगठन, डीएनए प्रतिकृति, ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन
(ii) अनुवांशिकी (Genetics)
- उत्तर-मेंडलीय कार्य, जीन अंतःक्रिया, जीन अभिव्यक्ति का नियंत्रण
- लिंकेंज, क्रॉसिंग-ओवर, लिंग निर्धारण एवं लिंग से जुड़े आनुवंशिकता
(iii) पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण जीवविज्ञान (Ecology and Environmental Biology)
- पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना एवं कार्य, जैव-भू-रासायनिक चक्र
- वैश्विक पारिस्थितिक मुद्दे (ग्लोबल वार्मिंग, अम्लीय वर्षा, ओजोन परत क्षय, वनों की कटाई)
(iv) जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)
- आनुवंशिक अभियांत्रिकी, जीन स्थानांतरण तकनीक, जीनोमिक पुस्तकालय
- कृषि एवं चिकित्सा में जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग
(v) प्रकाशसंश्लेषण एवं श्वसन (Photosynthesis and Respiration)
- C3, C4 चक्र एवं क्रासुलेसियन अम्ल चयापचय
- इलेक्ट्रॉन परिवहन श्रृंखला एवं ऑक्सीकरणीय फॉस्फोरीलेशन
(vi) मानव शरीर विज्ञान (Human Physiology)
- अंतःस्रावी तंत्र, पाचन ग्रंथियाँ, तंत्रिका आवेग संचार, संकुचन तंत्र
- ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन, हृदय चक्र, रक्त का थक्का बनना
(vii) धातु एवं धातुकर्म (Metals and Metallurgy)
- धातुओं की खनिज संपदा, धातुकर्म के सामान्य सिद्धांत
(viii) कार्बनिक अभिक्रिया तंत्र (Reaction Mechanism)
- प्रेरण प्रभाव, अनुनाद प्रभाव, अधिश्लेषण एवं विलोपन अभिक्रियाएँ
(ix) विद्युत रसायन (Electrochemistry)
- विद्युत रासायनिक कोशिकाएँ, इलेक्ट्रोड विभव, विद्युत चालकता
(x) भौतिकी (Physics)
- गति के नियम, कार्य-ऊर्जा-सामर्थ्य, घर्षण, गुरुत्वाकर्षण
- द्रवगतिकी, प्रत्यास्थता, विद्युत एवं चुंबकत्व
(xi) यांत्रिकी (Mechanics)
- संवेग संरक्षण नियम, केन्द्रक द्रव्यमान, नीलंबित एवं जबरदस्ती दोलन
(xii) आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)
- सापेक्षता का विशेष सिद्धांत, नाभिकीय भौतिकी, रेडियोधर्मिता
RPSC Science Teacher Syllabus in Hindi 2025
शिक्षण विधियाँ (Teaching Methods)
- विज्ञान का स्वरूप एवं उसकी अन्य विषयों से पारस्परिकता
- विज्ञान शिक्षण के उद्देश्य एवं वैज्ञानिक पद्धति
- राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 में विज्ञान शिक्षण का महत्व
- शिक्षण विधियाँ: व्याख्यान-सह-प्रदर्शन, प्रयोगशाला विधि, समस्या समाधान विधि, परियोजना विधि
- सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ: विज्ञान क्लब, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मेले एवं शैक्षणिक भ्रमण
- मूल्यांकन: उद्देश्य, प्रकार, प्रश्नपत्र निर्माण, ब्लू प्रिंट निर्माण
यह पाठ्यक्रम वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
RPSC 2nd Grade Science Syllabus in Hindi 2025 Links
RPSC Syllabus PDF Download: Download the official RPSC 2nd Grade Science Syllabus PDF