Rajasthan Conservation Reserve in Hindi
राजस्थान का 20वां कंजर्वेशन रिजर्व वाड़ाखेड़ा सिरोही : राजस्थान कंजर्वेशन रिजर्व इन हिन्दी, Rajasthan Conservation Reserve in Hindi, राजस्थान संरक्षित क्षेत्र 2023 तक, राजस्थान सरकार द्वारा 27 दिसंबर 2022 को राजस्थान का 20वां सरक्षित क्षेत्र वाडाखेडा सिरोही को घोषित किया है । राजस्थान सरकार द्वारा सिरोही जिले की सिरोही तहसील स्थित आरक्षित वन खण्ड बीड़ वाडाखेडा की वन भूमि को पारिस्थितिकीय एवं प्राणी जातीय, वनस्पति भू-संरचना सम्बन्धित, नैसर्गिक एवं प्राणीशास्त्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए संरक्षण आरक्षिति घोषित करती है, जिसे भविष्य में “वाडाखेडा संरक्षण आरक्षिति” के नाम से जाना जावेगा । वाडाखेडा संरक्षित क्षेत्र सिरोही का कुल क्षेत्रफल 43.31 वर्ग किमी है ।

Must Read These Article
- Rajasthan SET Syllabus 2023 in Hindi PDF राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का सिलेबस जारी । यहाँ से करे डाउनलोड ।
- RSMSSB Suchna Sahayak Recruitment 2023 राजस्थान सूचना सहायक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ।
- Google Pay Se Paise Kaise Kamaye घर बैठे Google Pay ऐप से रोजाना 500 से 2000 रुपये कमाने के आसान तरीके
- Rajasthan Post Office GDS Recruitment 2023 राजस्थान पोस्ट ऑफिस मे जीडीएस के 1684 पदों के ऑनलाइन आवेदन शुरू ।
- Rajasthan Board 10th Roll Number 2023 राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रोल नंबर जारी यहां से चेक करें
राजस्थान के कंजर्वेशन रिजर्व की सूची : Updated December 2022
राजस्थान मे दिसंबर 2022 तक कुल 20 संरक्षित क्षेत्र घोषित किए जा चुके । राजस्थान का नवीनत्तम संरक्षित क्षेत्र वाडाखेडा सिरोही को घोषित किया है । हम आपको नीचे टेबल मे राजस्थान के सभी संरक्षित क्षेत्र की लिस्ट उपलब्ध करवा रहे है ।
Rajasthan Conservation Reserve in Hindi List PDF
क्र सं | संरक्षित क्षेत्र का नाम | जिला | क्षेत्रफल (किमी मे) | अधिसूचित |
1 | बीसलपुर संरक्षित क्षेत्र | टोंक | 48.31 | 13 अक्टूबर 2008 |
2 | जोड़बीड गढ़वाल संरक्षित क्षेत्र | बीकानेर | 56.4662 | 25 नवंबर 2008 |
3 | सुँधामाता संरक्षित क्षेत्र | जालौर, सिरोही | 117.489 | 25 नवंबर 2008 |
4 | गुढ़ा विश्नोईयां संरक्षित क्षेत्र | जोधपुर | 2.3187 | 15 दिसंबर 2011 |
5 | शाकंभरी संरक्षित क्षेत्र | सीकर, झुंझुनूं | 131 | 09 फरवरी 2012 |
6 | गोगेलाव संरक्षित क्षेत्र | नागौर | 3.58 | 09 मार्च 2012 |
7 | बीड़ संरक्षित क्षेत्र | झुंझुनूं | 10.4748 | 09 मार्च 2012 |
8 | रोटू संरक्षित क्षेत्र | नागौर | 0.7286 | 29 मई 2012 |
9 | उम्मेदगंज पक्षी विहार संरक्षित क्षेत्र | कोटा | 2.7247 | 05 नवंबर 2012 |
10 | जवाई बांध लैपार्ड संरक्षित क्षेत्र | पाली | 19.79 | 27 फरवरी 2013 |
11 | बंसियाल खेतड़ी संरक्षित क्षेत्र | झुंझुनूं | 70.1834 | 01 मार्च 2017 |
12 | बंसियाल खेतड़ी बागोर संरक्षित क्षेत्र | झुंझुनूं | 39.66 | 10 अप्रैल 2018 |
13 | जवाई बांध लैपार्ड संरक्षित क्षेत्र II | पाली | 61.98 | 15 जून 2018 |
14 | मनसा माता संरक्षित क्षेत्र | झुंझुनूं | 102.31 | 18 नवंबर 2019 |
15 | शाहबाद संरक्षित क्षेत्र | बारां | 189.39 | 28 अक्टूबर 2021 |
16 | रणखार संरक्षित क्षेत्र | जालौर | 72.88 | 25 अप्रैल 2022 |
17 | शाहबाद तलहटी संरक्षित क्षेत्र | बारां | 178.84 | 1 सितंबर 2022 |
18 | बीड़ घास फुलियाखुर्द संरक्षित क्षेत्र | भीलवाडा | 0.8579 | 27 सितंबर 2022 |
19 | बाघदर्रा क्राकडाइल संरक्षित क्षेत्र | उदयपुर | 3.6871 | 30 नवंबर 2022 |
20 | वाड़ाखेड़ा संरक्षित क्षेत्र | सिरोही | 43.31 | 27 दिसंबर 2022 |
कुल संरक्षित क्षेत्र क्षेत्रफल | 1156 |
राजस्थान कंजर्वेशन रिजर्व से जुड़े हुए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
- राजस्थान मे कुल कितने संरक्षित क्षेत्र है ? (दिसंबर 2022 तक) – 20
- राजस्थान का प्रथम / पहला संरक्षित क्षेत्र कौनसा है ? – बीसलपुर संरक्षित क्षेत्र टोंक
- राजस्थान की नवीनत्तम संरक्षित क्षेत्र कौनसा है ? – वाड़ाखेड़ा संरक्षित क्षेत्र सिरोही
- राजस्थान का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र कौनसा है ? – शाहबाद संरक्षित क्षेत्र (बारां) (189.39 वर्ग किमी)
- राजस्थान का सबसे छोटा संरक्षित क्षेत्र कौनसा है ? – रोटू संरक्षित क्षेत्र नागौर (0.72 वर्ग किमी)
- राजस्थान के किस जिलें मे सर्वाधिक संरक्षित क्षेत्र है ? – झुझुनूं (5)
- राजस्थान मे संरक्षित क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल कितना है ? – 1156 वर्ग किमी
Rajasthan Sanrakshit Kshetra List Updated December 2022
Rajasthan Conservation Reserve List PDF Updated December 2022 | Click Here |
Telegram | Click Here |
Home | Click Here |