Rajasthan BSTC 2022 Notification
predeled.com बीएसटीसी 2022 नोटिफिकेशन (Rajasthan BSTC 2022 Notification) : राजस्थान मे बीएसटीसी के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है । जल्द ही प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीएसटीसी 2022 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है । पिछली बार के अनुसार बीएसटीसी के आवेदन 9 जून से शुरू हुए थे । इसके अनुसार इस वर्ष शिक्षा विभाग अगस्त के दूसरे सप्ताह से नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। बीएसटीसी 2022 की लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम, व्हाट्सप्प, यूट्यूब जॉइन कर ले ताकि आपको यथासमय अपडेट प्राप्त हो सके ।

Must Read These Article
- Rajasthan MES Recruitment 2023 राजस्थान मे शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती । आवेदन शुरू ।
- Google Pay Se Paise Kaise Kamaye 2023 गूगल पे ऐप से घर बैठे कमाए ₹2000 रोजाना, जानिए आसान तरीका
- RSMSSB Latest News Notification 2023 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया नया नोटिफिकेशन । यहां से डाउनलोड करें
- Rajasthan PTET Fees Refund 2022-23 पीटीईटी 2022 फीस रिफन्ड के लिए आवेदन शुरू । ऐसे करें आवेदन
- NVS Class 6th Form Last Date 2023 नवोदय स्कूल कक्षा 6 मे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी।
प्रदेश के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए इस बार प्री-डीएलएड परीक्षा सितंबर में होगी। जल्द परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त के बाद शुरू होने के आसार हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी प्री-डीएलएड के लिए पात्र होंगे। आमतौर पर यह परीक्षा मई में होती है, लेकिन इस बार 12वीं का रिजल्ट देर से आया, इसलिए इसके आयोजन में विलंब हुआ।
राजस्थान बीएसटीसी 2022 नोटिफिकेशन
BSTC बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स का संक्षिप्त रूप है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है। राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) D.El.Ed (सामान्य / संस्कृत) कार्यक्रम में योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा के बारे में व्यापक विवरण नीचे दिया गया है:
राजस्थान राज्य में संचालित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में डी. एल. एड. सामान्य / संस्कृत Diploma in Elementary Education ( D.El.Ed ) General / Sanskrit पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्री डी. एल.एड. परीक्षा ( प्रवेश परीक्षा ) ( Rajasthan Pre BSTC 2022 Notification ) हेतु राज्य सरकार एवं NCTE द्वारा निर्धारित प्रावधान एवं मानदण्डों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाएंगे ।
Rajasthan BSTC 2022 Important Dates
Online Application | 19 August 2022 |
Last Date of Submission | 30 August 2022 |
Last Date of Fee | 31 August 2022 |
BSTC 2022 Admit Card | Update Soon |
BSTC 2022 Exam Date | September 2022 (Expected) |
Result | Update Soon |
Pre Deled BSTC 2022 Exam Pattern
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
मानसिक क्षमता | 50 | 150 |
राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 |
शिक्षण योग्यता | 50 | 150 |
अंग्रेज़ी | 20 | 60 |
हिंदी या संस्कृत | 30 | 90 |
Total | 200 | 600 |
- बीएसटीसी के पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगे
- प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है एवं प्रश्न पेपर का कुल भर 600 अंकों का है
- बीएसटीसी प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा एवं प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे
- विद्यार्थियों को सही प्रश्न का उत्तर OMR Sheet पर उस प्रश्न के सामने दिए ऑप्शन को नीले/काले पेन से गोला कर देना होगा।
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2022 में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
बीएसटीसी परीक्षा में मानसिक क्षमता विषय से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, शिक्षण योग्यता विषय से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, अंग्रेजी विषय से 20 प्रश्न पूछे जायेंगे, वहीं हिंदी या संस्कृत विषय से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड द्वारा आयोजित की जाएगी। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। बीएसटीसी सामान्य और बीएसटीसी संस्कृत दोनों की प्रश्न संख्या सामान होती है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सारे प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जायेंगे। परीक्षा के हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी को मिलाकर तीन पार्ट होंगे। अंग्रेजी वाला पार्ट सभी उम्मीदवारों को हल करना होगा। उम्मीदवारों को हिंदी और संस्कृत दोनों से एक को हल करना होगा।
इसे भी देखे : Rajasthan BSTC 2022 Syllabus PDF in Hindi
Predeled 2022 Educational Qualification
NCTE के अनुसार डी. एल. एड. के पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उच्च माध्यमिक परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम अंक प्रतिशत निम्नानुसार है-
सामान्य वर्ग | 50 % |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 45% |
अनुसूचित जाति / जनजाति | 45% |
विकलांग | 45% |
सामान्य वर्ग की विधवा / परित्यक्ता महिलाएं | 45% |
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए आयु सीमा
- 1 जुलाई 2022 को 28 वर्ष से अधिक न हो । विशेष वर्गों को ऊपरी आयु सीमा मे नियमानुसार छूट देय होगी । विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन मे दी जाएगी ।
Rajasthan Pre Deled Exam Fee :-
- डी.एल.एड. सामान्य/संस्कृत एक पाठ्यक्रम – 400/-
- डी.एल.एड. सामान्य/संस्कृत दोनों पाठ्यक्रम – 450/-
Rajasthan BSTC Application Form 2022
राजस्थान प्री डी.ईएल.एड 2022 या बीएसटीसी 2022 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। आवेदन पत्र जून 2022 में जारी किया गया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि अगस्त 2022 होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले राजस्थान बीएसटीसी 2022 आवेदन पत्र से संबंधित सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र के सभी विवरण ध्यान से भरें क्योंकि एक छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेजों को स्कैन करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें।
- आगे के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
- इसके अलावा, आवेदन पत्र का भुगतान विभिन्न माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
- सामान्य और संस्कृत के लिए परीक्षा शुल्क 400/- रुपये और संस्कृत या सामान्य दोनों के लिए 450/- रुपये होगा।
Rajasthan BSTC 2022 Important Link
बीएसटीसी 2022 की सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम / व्हाट्सअप / यूट्यूब जॉइन कर ले ।
Apply Online | Click Here |
Notification | Click Here |
BSTC 2022 Syllabus | Click Here |
BSTC 2022 Official Website | panjiyakpredeled.in |
Telegram | Click Here |
Home | Click Here |