Lab Assistant Official Answer Key 2022
लैब असिस्टेंट ऑफिसियल आन्सर की जारी । यहाँ से डाउनलोड करें (Lab Assistant Official Answer Key 2022) : बोर्ड द्वारा दिनांक 28-06-2022 & 29-06-2022 को आयोजित प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2022, (प्रथम चरण प्रथम प्रश्न पत्र – परीक्षा कोड: 120A, प्रथम चरण द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 120B, द्वितीय चरण प्रथम प्रश्न पत्र – परीक्षा कोड: 120-IB, द्वितीय चरण द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 120-IIB), दिनांक 30-06-2022 को आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा- 2022, (परीक्षा कोड: 121 ) एवं प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा -2022, (परीक्षा कोड: 122) के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।

Must Read These Article
- SSC CHSL Exam Date 2023 एसएससी 10+2 टिएर 1 की परीक्षा तिथि घोषित । एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी ।
- RSMSSB Forester Physical Test 2023 राजस्थान वनपाल फिजिकल टेस्ट की परीक्षा तिथि घोषित ।
- Rajasthan CET 12th Level Answer Key 2023 राजस्थान सीईटी 12th लेवल आन्सर की जारी । यहाँ से डाउनलोड करें ।
- Rajasthan MPUAT Recruitment 2023 राजस्थान मे LDC, लैब असिस्टेंट, लाईब्रेरीयन के पदों पर भर्ती । ऑनलाइन आवेदन यहाँ से करें ।
- KVS Admit Card 2023 केन्द्रीय विद्यालयों मे TGT PGT सहित 13404 पदों के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी । ऐसे करें डाउनलोड
यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी / किन्हीं प्रश्न अथवा इसके / इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 15-07-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 17-07-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।
RSMSSB Lab Assistant Answer Key 2022
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः यह भी सूचित किया जाता है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें। इसका ध्यान अवश्य रखें।
RSMSSB Lab Assistant Answer Key 2022
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क रू. 100/- निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर जितने प्रश्नों पर आपत्तियाँ करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न रू100/- की दर से देय शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जावेंगी ।
Rajasthan Lab Assistant Paper 2022
ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल दिनांक 15-07-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 17-07-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम लेखक / लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा। परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे से अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा करावें।
इसे भी देखे : राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक । यहाँ से करें चेक
How to Download RSMSSB Lab Assistant Answer Key 2022
How to Download RSMSSB Lab Assistant Official Answer Key 2022 : राजस्थान लैब असिस्टेंट ऑफिसियल आंसर की 2022 कैसे डाउनलोड करें। राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम की ऑफिशल आंसर की कैसे डाउनलोड करें । राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती आंसर की 2022 जारी होने के बाद में राजस्थान लैब असिस्टेंट आंसर की 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक व प्रोसेस नीचे बता रहे हैं जिसकी सहायता से आप राजस्थान लैब असिस्टेंट आंसर की 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के पेपर और उसका पेपर सॉल्यूशन नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किए जा सकते है । नीचे ऑफिशियल आंसर की डाउनलोड करने का प्रोसेस बता रखा है।
- राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको न्यूज़ सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको RSMSSB Lab Assistant Answer Key 2022 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको RSMSSB Lab Assistant Answer Key 2022 डाउनलोड करनी है।
- आपके सामने राजस्थान लैब असिस्टेंट आंसर की 2022 दिखाई देगी।
- आंसर की को डाउनलोड करने के बाद में अपनी आंसर की का मिलान कर ले।
Exam Date | Master Paper Link | Answer Key Link |
Lab Assistant 28 June 2022 (Paper 1) | Click Here | Click Here |
Lab Assistant 28 June 2022 (Paper 2) | Click Here | Click Here |
Lab Assistant 29 June 2022 (Paper 1) | Click Here | Click Here |
Lab Assistant 29 June 2022 (Paper 2) | Click Here | Click Here |
Lab Assistant Geography 30 June 2022 | Click Here | Click Here |
Lab Assistant Home Science 30 June 2022 | Click Here | Click Here |
Important Link
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2022 की लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम / व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करे ।
Lab Assistant Cut Off Marks | Click Here |
Lab Assistant Result 2022 | Click Here |
Telegram | Click Here |
Home | Click Here |